सिर्फ 196 रन… और इतिहास रच देंगे टीम इंडिया के प्रिंस, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाएगा नाम

सिर्फ 196 रन… और इतिहास रच देंगे टीम इंडिया के प्रिंस, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाएगा नाम


टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ और टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट में अगले सुपरस्टार की तरह देखा जा रहा है. शुभमन गिल ने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 64.38 की जबरदस्त औसत से 837 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 4 शतक और 1 अर्धशतक ठोका है. शुभमन गिल का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर इस दौरान 269 रन रहा है. नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार (10 अक्टूबर) से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं.

इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया के ‘प्रिंस’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 में शुभमन गिल ने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 73.09 की बेहतरीन औसत से 804 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 4 शतक और 1 अर्धशतक भी जमाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल अगर 196 रन बना लेते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के किसी एक सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक ही सीजन में 1000 रन

शुभमन गिल से पहले अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पहले सीजन (2019-2021) में क्रमशः 1159 और 1094 रन बनाए थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 सीजन में 1798 रन बनाए थे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 सीजन में सबसे ज्यादा रन

1. शुभमन गिल – 6 मैचों में 804 रन

2. केएल राहुल – 6 मैचों में 632 रन

3. रवींद्र जडेजा – 6 मैचों में 620 रन

4. हैरी ब्रूक – 5 मैचों में 481 रन

5. जो रूट – 5 मैचों में 537 रन

2000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी मौका

शुभमन गिल इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. शुभमन गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में 2000 रन पूरा करने का सुनहरा मौका है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है. जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 सीजन के 22 मैचों में 1968 रन बनाए थे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 सीजन में अभी भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं, ऐसे में शुभमन गिल के पास मौजूदा चक्र में 2000 से अधिक रन बनाने का अच्छा मौका है.



Source link