हार के बाद सजा… पाकिस्तानी बैटर ने शतक से चूकने पर खोया था आपा, हरकत पर एक्शन में आया ICC

हार के बाद सजा… पाकिस्तानी बैटर ने शतक से चूकने पर खोया था आपा, हरकत पर एक्शन में आया ICC


IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच महिला वर्ल्ड कप में रोमांचक टक्कर देखने को मिली थी. हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से बुरी तरह से रौंदा. अब आईसीसी ने पाकिस्तान की हार के जख्म पर हथौड़ा मार दिया है. आईसीसी ने पाकिस्तान की एक बल्लेबाज को रडार पर लिया. इस बल्लेबाज ने मैदान पर शतक से चूकने पर आपा खो दिया था जिसके चलते आईसीसी ने उसकी फटकार लगा दी है.

ICC ने क्यों लिया एक्शन

पाकिस्तानी बल्लेबाज सिदरा अमीन को रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में भारत के खिलाफ आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है. सिदरा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया. यह ‘इंटरनेशनल मैच में किसी वस्तु, कपड़ों या मैदानी उपकरणों फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग’ से संबंधित है.

Add Zee News as a Preferred Source


पिच पर दे मारा बल्ला

सिदरा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध था. यह घटना तब हुई जब सिदरा ने 40वें ओवर में आउट होने के बाद ज़ोर से अपना बल्ला पिच पर मारा. सिदरा ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के शैंड्रे फ्रिट्ज़ द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.

ये भी पढे़ं.. IND W vs PAK W: 12वीं हार से खुश होगा PAK.. 20 साल में पहली बार ये उपलब्धि लगी हाथ, लेकिन जीत का सूखा बरकरार

शतक से चूकी थीं सिदरा

भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने शानदार 46 रन की पारी खेली थी. इसके बाद टीम इंडिया गेंदबाजी से भी हावी नजर आई. भारतीय टीम की तरफ से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट झटके और पूरी पाकिस्तान टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पाकिस्तान की तरफ से सिदरा आमी ही थीं जिन्होंने 81 रन की शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाईं. 



Source link