Cough Syrup Death LIVE: कोल्ड्रिफ सिरप ले रहा बच्चों की जान, मप्र के 14 बच्चे नागपुर में भर्ती, 6 की हालत नाजुक!

Cough Syrup Death LIVE: कोल्ड्रिफ सिरप ले रहा बच्चों की जान, मप्र के 14 बच्चे नागपुर में भर्ती, 6 की हालत नाजुक!


Live now

Last Updated:

Coldrif Syrup Ban News: मप्र के 14 बच्चे कोल्ड्रिफ सिरप पीने के बाद बीमार हैं. सभी को नागपुर में भर्ती किया गया है. इसमें 6 बच्चे ICU में हैं. नागपुर नगर निगम ने पूरे शहर में अलर्ट जारी किया.

14 बच्चे कोल्डड्रिप सिरप पीने के बाद बीमार

MP Cough Syrup Death News: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 14 बच्चे संदिग्ध कोल्ड्रिफ सिरप पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. इन सभी बच्चों को नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 6 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें ICU में रखा गया है.

October 6, 2025 12:08 IST

डॉ. प्रवीण की गिरफ्तारी पर भड़के डॉक्टर, प्रदेशभर में उबाल

Bhopal News: डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल समुदाय में आक्रोश फैल गया है. मध्यप्रदेश मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने इस मामले पर अहम बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, चिकित्सा संघ पहले ही हड़ताल का ऐलान कर चुका है, और अब प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में इस गिरफ्तारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. डॉक्टरों का कहना है कि बिना ठोस सबूत के गिरफ्तारी करना मेडिकल बिरादरी का अपमान है.

October 6, 2025 12:06 IST

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने दिए जांच के आदेश

Bhopal News: इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग लगातार नागपुर प्रशासन के संपर्क में है ताकि बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा सके. इससे पहले प्रदेश सरकार ने कोल्ड्रिफ सिरप पर बैन लगाया था, और अब कोल्डड्रिप सिरप के सामने आने से हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि किसी भी दवा से बच्चों की जान पर खतरा हुआ तो संबंधित कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

October 6, 2025 11:58 IST

छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले पर कांग्रेस सक्रिय

कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने कई पत्र लिखे और धरना भी दिया, लेकिन सरकार नहीं जागी. कांग्रेस इस मामले को लेकर पूरी तरह सक्रिय है. पार्टी ने कल दिल्ली में बैठक बुलाई, जहां प्रेस से भी बात होगी. तमिलनाडु की घटना के बाद ही सरकार की नींद खुल रही है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया और अब लाशों को निकाला जा रहा है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है. बच्चों का कब्रिस्तान बनाया जा रहा है.

homemadhya-pradesh

Cough Syrup Death LIVE: कफ सिरप ले रही जान! मप्र के 14 बच्चे नागपुर में भर्ती



Source link