शरद पूर्णिमा महोत्सव के दौरान नृत्य करतीं महिलाएं।
प्रणामी संप्रदाय के प्रमुख तीर्थ पद्मावतीपुरी धाम पन्ना में अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के कई हिस्सों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे। महामति श्री प्राणनाथ जी मंदिर में शरद पूर्णिमा की रात श्रद्धालुओं ने भक्त
.
6-7 अक्टूबर की मध्य रात में बंगला जी दरबार साहब से श्रीजी की सवारी रासमंडल के लिए निकली। इस दौरान ‘रास के रचैया’ और ‘श्री प्राणनाथ प्यारे’ के जयकारों से पन्ना नगरी गूंजी। महोत्सव के दौरान जागिनी रास की लीलाएं पंचमी तक जारी रहेंगी।
मंदिर में पहुंचे वरिष्ठजनों ने रासलीला गीत गए।
रात 12 बजे निकली शोभायात्रा
श्री राज जी महाराज के दिव्य शोभा यात्रा को मंदिर के पुजारियों ने अपने कंधों पर रास मंडल लाई गई। इस महोत्सव में प्रणामी धर्म के सभी धर्मगुरू और संतगण उपस्थित रहकर कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम श्री बंगला जी मंदिर में सेवा, पूजा और आरती हुई। इसके बाद श्री प्राणनाथ जी के जयघोष के साथ शोभायात्रा रात ठीक 12 बजे निकली।
श्री प्राणनाथ जी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव की झलकियां


