बीना सिविल अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
बीना के आगासौद रोड पर मंगलवार रात एक लोडिंग वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 16 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना रात करीब 9:30 बजे डबल लॉक के पास हुई, जब वाहन ग्राम बेरखेड़ी टाडा से करीब 20 मजदूरों को लेक
.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल बीना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे में ये हुए घायल
घायलों में वाहन चालक जितेंद्र के अलावा 6 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें श्याम भाई (47), शिवानी (18), जितेंद्र (35), रोशनी (17), बालाराम (41), रानी (30), विजय (20), मुस्कान (9), दीपाली (5), रेखा (30) और राजवीर (10) शामिल हैं। ये सभी ग्राम बेरखेड़ी टाडा के निवासी बताए गए हैं।
अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजन मौजूद हैं।
अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि चालक जितेंद्र, शिवानी, रोशनी और विजय की चोटें गंभीर हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया था।

