राष्ट्रीय सेवक संघ के पथ संचलन के बाद अब राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 12 अक्टूबर रविवार को पथ संचलन निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में बालिका से लेकर सीनियर सिटीजन महिलाएं कदमताल करते हुए चलेगी।
.
राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रविवार को पथ संचलन निकाला जाएगा। अभ्यास कार्यक्रम 7 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक क्षीरसागर उद्यान में बहनों को अभ्यास किया जा रहा है।
राष्ट्र सेविका समिति की दीपा पांडे एवं रेखा मेहता ने बताया कि 12 अक्टूबर रविवार को सायं 4 बजे क्षीर सागर उद्यान से पथ संचलन निकलेगा। संचलन क्षीरसागर से शुरू होकर जिला अस्पताल, चामुंडा माता चौराहा, मालीपुरा,फव्वारा चौक होता हुआ क्षर सागर ग्राउंड पर खत्म होगा। समिति ने कहा अभ्यास से ही गुणवत्ता में सुधार होगा। पथ संचलन में छोटी बालिका से लेकर सीनियर सिटीजन महिलाएं भी शामिल होंगी।