Live now
Last Updated:
MP Syrup Death Updates: छिंदवाड़ा-बैतूल सीमा के टीकाबर्री गाँव में 3 साल का हर्ष यदुवंशी कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया. नागपुर के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती, दोनों किडनियाँ फे…और पढ़ें
मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत
हर्ष को 1 अक्टूबर को परासिया के एक डॉक्टर प्रवीण सोनी के पास सर्दी-जुकाम की शिकायत पर दिखाया गया था. डॉक्टर ने उसे कोल्ड्रिफ कफ सिरप दी. पहले दो दिन तक सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी.
परिजन उसे लेकर छिंदवाड़ा के ठाकुर मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक पहुंचे, जहाँ फिर से वही सिरप दी गई. लेकिन हालत और बिगड़ती चली गई. बच्चे को तुरंत नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि हर्ष की दोनों किडनियाँ काम करना बंद कर चुकी हैं.
फिलहाल हर्ष वेंटिलेटर पर है और डॉक्टर हर पल उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं. परिवार का कहना है कि “हमने वही दवा दी जो डॉक्टर ने लिखी थी, हमें अंदाजा नहीं था कि यह हमारे बच्चे की ज़िंदगी को खतरे में डाल देगी.
October 7, 2025 11:22 IST
दो और कफ सिरप पाए गए जहरीले
जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दो और कफ सिरप जहरीले पाए गए हैं. ‘री लाइफ’ और ‘रेस्पिफ्रेस टीआर’ नामक इन कफ सिरप में तय मात्रा से अधिक खतरनाक केमिकल मिले हैं. जांच में पाया गया है कि इन कफ सिरप में डायएथिलीन गलाइकॉल की मात्रा अधिक है. ये सिरप गुजरात में बनाए जाते हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही कहा था कि इन दो कफ सिरप को बैन किया जाएगा.
October 7, 2025 11:22 IST
कफ सिरप मामले में मौत का आंकड़ पहुंचा 15
छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र की 18 महीने की मासूम धानी डेहरिया ने शुक्रवार को नागपुर के मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. धानी पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थी और उसका इलाज नागपुर में चल रहा था. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत किडनी फेलियर से हुई है.