राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 2461 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
.
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- इंटरव्यू (साक्षात्कार) की तारीख के बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 2 सितंबर 2024 को 733 पदों पर निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी को हुआ। 20 फरवरी 2025 को रिजल्ट जारी हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा के पहले दिन सामान्य अध्ययन में 84.44% और सामान्य अध्ययन में 83.78% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

पिछली भर्तियों की ये रही थी स्थितियां…
आरएएस भर्ती | विज्ञापन जारी | पदों की संख्या | प्री-एग्जाम रिजल्ट डेट | मेंस एग्जाम रिजल्ट डेट | फाइनल रिजल्ट डेट |
2013 | 18 जून 2013 | 990 | 29 नवम्बर 2015 | 15 जून 2016 | 8 दिसम्बर 2016 |
2016 | 28 अप्रैल 2016 | 725 | 15 सितम्बर 2016 | 25 जून 2017 | 17 अक्टूबर 2017 |
2018 | 2 अप्रैल 2018 | 1051 | 23 अक्टूबर 2018 | 9 जुलाई 2020 | 13 जुलाई 2021 |
2021 | 20 जुलाई 2021 | 988 | 19 नवम्बर 2021 | 30 अगस्त 2022 | 17 नवम्बर 2023 |
2023 | 28 जून 2023 | 972 | 20 अक्टूबर 2023 | 2 जनवरी 2025 | …………… |
2024 | 2 सितम्बर 2024 | 1096 | 20 फरवरी 2025 | 8 अक्टूबर 2025 | —————– |