इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदने में न करें ये गलती, बाद में होगा पछतावा

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदने में न करें ये गलती, बाद में होगा पछतावा


Last Updated:

Indore News: इंदौर के गुलमर्ग मार्केटिंग के कुणाल रामखयानी ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि लोग ऑनलाइन सेल में आइटम का मॉडल तो देखते हैं लेकिन उसका सीरीज नंबर और वेरिएंट आदि नहीं देखते हैं.

इंदौर. जैसे हर चमकती चीज सोना नहीं होती, वैसे ही हर सस्ती दिखने वाली चीज अच्छी हो, इसकी गारंटी नहीं है. दीवाली के कुछ ही दिन बचे हैं. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, हर जगह सेल चल रही है, जिसमें ग्राहकों को बंपर फायदे और ऑफर दिए जा रहे हैं लेकिन इस सेल के चक्कर में कहीं आपका नुकसान न हो जाए. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे- अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मीशो, मिंत्रा समेत सभी पर अलग-अलग ऑफर्स और दीवाली सेल चल रही है, खासकर इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज पर आपको भारी छूट, कैशबैक और फ्री एड ऑन प्रोडक्ट्स जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं. यह सेल कम समय के लिए ही होती है, जिसमें ग्राहकों को जल्द से जल्द सामान खरीदना होता है. ऐसे में कई बार ग्राहक कन्फ्यूजन का शिकार हो जाते हैं और गलत सामान खरीद लेते हैं, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है.

मध्य प्रदेश के इंदौर के गुलमर्ग मार्केटिंग के कुणाल रामखयानी ने लोकल 18 को बताया कि लोग ऑनलाइन सेल में मॉडल तो देखते हैं लेकिन उसका सीरीज नंबर और वेरिएंट नहीं देखते. जब कोई भी मॉडल ग्राहक को दुकान से सस्ता ऑनलाइन पर मिलता है, तो वो तुरंत खरीद लेता है लेकिन इस बीच वेरिएंट, फीचर्स, कलर्स और खासकर वारंटी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है.‌ बाद में जब प्रोडक्ट घर आता है, तब ग्राहक ठगा महसूस करता है.

इस गलती से कैसे बचें?
उन्होंने बताया कि जब भी आप कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट या अप्लायंसेज खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले उसे दुकान या शोरूम पर जाकर देखें, उसे फील करें, उससे जुड़ी सारी जानकारी जैसे- मॉडल नंबर, सीरीज नंबर, ईयर ऑफ मैन्युफैक्चरिंग, गारंटी-वारंटी समेत हर एक चीज की जानकारी ले लें. उसके बाद जब आप सेल में उसी प्रोडक्ट को देखें, तो सुनिश्चित करें कि जो मॉडल और वेरिएंट आपने ऑफलाइन देखा था, वही आपको मिल रहा हो. साथ ही क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर मिलने वाला कैशबैक भी जरूर कंपेयर कर लें.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदने में न करें ये गलती, बाद में होगा पछतावा



Source link