- Hindi News
- Career
- BTSC Has 1,114 Vacancies; Telangana State Police Recruitment Board Has 1,743 Vacancies. Teachers Have Conducted A Caste Survey With 7th grade Students.
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात BTSC में 1114 पदों पर भर्ती की और तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड में 1743 पदों पर आज से आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में बात केमिस्ट्री के नोबेल समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात बेंगलुरू में 7वीं क्लास के बच्चों से टीचर द्वारा कास्ट डेटा इकट्ठा करने की।
करेंट अफेयर्स
1. एटम स्ट्रक्चर के लिए केमिस्ट्री में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल
स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया।

- इस साल केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) को मिला है।
- इन्होंने ऐसे एटम बनाए हैं जिनमें बड़े-बड़े खाली हिस्से होते हैं, जिनसे गैस और अन्य रासायनिक पदार्थ आसानी से गुजर सकते हैं।
- इन संरचनाओं को मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOF) कहते हैं। इसमें ऐसे क्रिस्टल बनते हैं, जिनमें बड़े खाली हिस्से होते हैं।
- विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा।
- अगर एक से ज्यादा वैज्ञानिक जीतते हैं, तो यह प्राइज मनी उनके बीच बंट जाती है। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।
2. पीएम मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है।

ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।
- पीएम ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2B और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन का भी उद्घाटन किया।
- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ₹19,500 करोड़ की लागत से लगभग 1,160 हेक्टेयर (11.6 वर्ग किलोमीटर) में बन रहा है। जो कई फेज में बनेगा। इस प्रोजेक्ट में चार टर्मिनल बनाए जाने हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया।
3. सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के राजदूत होंगे
अमेरिकी सीनेट ने 38 वर्षीय सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला एम्बेसडर नियुक्त किया।

गोर को दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत की भी जिम्मेदारी दी गई है।
- ट्रंप ने अगस्त में गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया था।
- नॉमिनेशन में दक्षिण एशियाई मामलों के असिस्टेंट सेक्रेटरी कैलिफोर्निया के पॉल कपूर और सिंगापुर गणराज्य में राजदूत अंजनी सिन्हा होंगे।
4. विशाखापट्नम स्टेडियम कप्तान मिताली राज के नाम पर स्टैंड होगा
विशाखापट्नम स्टेडियम में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम पर स्टैंड होगा। वहीं विकेटकीपर रवि कल्पना के नाम पर गेट का नाम रखा जाएगा।

मिताली ने वनडे में 64 अर्धशतक लगाए हैं।
- इनका उद्घाटन विमेंस वर्ल्ड कप में 12 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से पहले किया जाएगा।
- विकेटकीपर रवि कल्पना ने 2015 से 2016 के बीच सात वनडे मैच खेले हैं।
टॉप जॉब्स
1. BTSC में वर्क इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित हैं।

2. तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड में आवेदन शुरू
तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने 1743 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tgprb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UGC NET दिसंबर 2025 के रजिस्ट्रेशन शुरू
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोल दी है।

ये परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर बेसिस टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
इसमें कैंडिडेट्स 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2. स्कूल टीचर ने 7वीं के बच्चों से कास्ट सर्वे करवाया
बेंगलुरू के चिक्कलसंद्रा में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने क्लास 7 के स्टूडेंट्स को मोबाइल लेकर लोकल एरिया में कास्ट डेटा इकट्ठा करने भेज दिया।
बच्चों को ऐसा करते देख आम लोगों ने टीचर का विरोध किया और टीचर पर जवाबदेही और आधिकारिक कार्रवाई की मांग की गई।
अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया और बाल अधिकारों और उचित प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए घटना की जांच शुरू की है।
3. महाराष्ट्र में अब लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग स्कूल नहीं होंगे
महाराष्ट्र में अब लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग स्कूल नहीं होंगे। राज्य सरकार ने ये कदम बॉम्बे हाईकोर्ट की एक सुनवाई के बाद लिया है।

अब सभी स्कूल को-एड हो में मर्ज कर दिए जाएंगे।
सुनवाई में कहा गया था, ‘लड़कियों के स्कूलों को अब अलग से अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राज्य सरकार ने इस फैसले पर कहा एक साथ पढ़ने से अपोजिट जेंडर का एक दूसरे के प्रति समझ और सम्मान बढ़ता है।’
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...