पृथ्वी शॉ का पुरानी टीम मुंबई से विवाद: मुशीर खान को बल्ले से मारने की कोशिश की, दिनेश लाड से भी बहस, 181 रन बनाए

पृथ्वी शॉ का पुरानी टीम मुंबई से विवाद:  मुशीर खान को बल्ले से मारने की कोशिश की, दिनेश लाड से भी बहस, 181 रन बनाए


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई और महाराष्ट्र के बीच तीन दिनों का प्रैक्टिस मैच पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में खेला जा रहा है।

पृथ्वी शॉ मुंबई को छोड़ कर महाराष्ट्र से खेल रहे हैं। शॉ का इस मैच में अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाड़ियों के साथ नोकझोंक हुई। यह घटना तब हुई जब शॉ ने मुंबई के खिलाफ शानदार शतक (181 रन) जड़ा और इसके बाद मुंबई के स्पिनर मुशीर खान के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।

शॉ ने 181 रन बनाए महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शॉ ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 220 गेंदों में 181 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 21 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके साथी सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने भी 140 गेंदों में 186 रन बनाए, जिसमें 33 चौके और चार छक्के शामिल थे। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की विशाल साझेदारी की।

शॉ ने 220 गेंदों में 181 रन बनाए।

शॉ ने 220 गेंदों में 181 रन बनाए।

शॉ के आउट होने के बाद विवाद हुआ हालांकि, विवाद तब शुरू हुआ जब शॉ 74वें ओवर में मुशीर खान की गेंद पर स्क्वायर लेग बाउंड्री पर इरफान उमैर के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। उस समय महाराष्ट्र का स्कोर तीन विकेट पर 430 रन था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शॉ के आउट होने के बाद मुशीर ने कथित तौर पर “थैंक यू” कहकर उनका मजाक उड़ाया। इस बात से नाराज शॉ ने गुस्से में मुशीर की ओर बढ़े और बल्ले से मारने की कोशिश की, हालांकि मुशीर आगे निकल चुके थे, ऐसे में उन्हें बल्ला नहीं लगा। उसके बाद शॉ ने मुशीर का कॉलर पकड़ने की कोशिश की। अंपायर और बाकी खिलाड़ियों ने शॉ को रोका।

इसके बाद जब पृथ्वी शॉ ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस आ रहे थे तब उनकी सिद्धेश लाड से भी बहस हो गई थीा। फिर अंपायर को बीच बचाव के लिए बीच में आना पड़ा। महाराष्ट्र के कप्तान अंकित भवने ने इस घटना को हल्के में लेते हुए कहा, ‘यह एक अभ्यास मैच है। सभी खिलाड़ी पहले एक साथ खेल चुके हैं। ऐसी चीजें हो जाती हैं। अब सब ठीक है और कोई विवाद नहीं है।’ हालांकि, इस घटना के बाद न तो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और न ही महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MACA) की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई की खबर सामने आई है।

कई बार विवादों में फंस चुके हैं पृथ्वी शॉ शॉ का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ साल पहले यूट्यूबर के साथ भी उनका विवाद हो गया था। इस विवाद का भी वीडियो सामने आया था जिसमें शॉ बीच सड़क पर हाथापाई करते हुए नजर आए थे। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हुई थी। शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वह डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे। वह IPL2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे थे।

___________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज AUS vs PAK:ऑस्टेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मुकाबले जीते, वनडे में 17वीं बार होगा सामना

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस 2:30 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link