भोपाल में सनसनी! पानी में तैरते मिले शव के टुकड़े, पुलिस ने शुरू की मर्डर मिस्ट्री की जांच

भोपाल में सनसनी! पानी में तैरते मिले शव के टुकड़े, पुलिस ने शुरू की मर्डर मिस्ट्री की जांच


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक गड्ढे में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई. बच्चों द्वारा देखे गए अंगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. हत्या की आशंका है और पुलिस गुमशुदा लोगों की सूची से पहचान की कोशिश कर रही है.

गड्ढे से मिले मानव अंग

Bhopal Crime News: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास गड्ढे में भरे पानी में मानव अंग के टुकड़े मिले हैं. इस घटना की शुरुआत तब हुई, जब वहां खेल रहे कुछ बच्चों ने पानी में तैरता हुआ मानव पैर का टुकड़ा देखा. डर और आश्चर्य के बीच बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने गड्ढे में मिले मानव अंग के टुकड़े को जांच के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी शव को टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर गड्ढे में फेंका गया हो. अभी शव के कई हिस्से मिलना बाकी हैं, और पुलिस को आशंका है कि गड्ढे में भरे पानी के अंदर शव के अन्य हिस्से या पूरी लाश मिल सकती है. इसीलिए, पुलिस ने मोटर लगाकर गड्ढे का पानी खाली करवाया है. पानी निकालने के बाद सफाई कर्मचारी गड्ढे में उतरे और मलबे के बीच मानव अंगों की तलाश कर रहे हैं.

ताजा अपडेट क्या?
शव की पहचान करने के लिए कोलार पुलिस ने भोपाल और आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मंगाई है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश करेगी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या कुछ और. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है. कंस्ट्रक्शन साइट के आसपास रहने वाले लोग डरे हुए हैं और इस मामले की सच्चाई जानना चाहते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वह तुरंत संपर्क करे. फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि गड्ढे से और सबूत मिल सकते हैं, जो इस रहस्य को सुलझाने में मदद करेंगे. यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल में सनसनी! पानी में तैरते मिले शव के टुकड़े, पुलिस ने शुरू की जांच



Source link