हरदा जिले में कल (गुरुवार) बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते जिला मुख्यालय के कई क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक, यानी चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती विद्युत लाइनों के रखरखाव के लिए की जा रही
.
कंपनी के जूनियर इंजीनियर (जेई) राकेश सिलोरिया ने बताया कि 11 केवी इंदौर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, खेड़ीपुरा, रेलवे और कोर्ट फीडर पर अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य होना है। इसी कारण इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रौनक बिहार, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, खेड़ीपुरा, मानपुरा, इमलीपुरा, बाहेती कॉलोनी, फाइल वार्ड, पीलियाखाल, कुलहरदा सिविल लाइन, खंडवा बायपास, सिविल लाइन, भवानी कुंज और कोर्ट परिसर शामिल हैं।