हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, जेई निलंबित; 10 लाख मुआवजा और सुधार का आश्वासन दिया – Balaghat (Madhya Pradesh) News

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत:  परिजनों ने किया चक्काजाम, जेई निलंबित; 10 लाख मुआवजा और सुधार का आश्वासन दिया – Balaghat (Madhya Pradesh) News


एसडीओपी और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश के बालाघाट के परसवाड़ा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना लिंगा गांव के पास हुई, जहां सड़क से 15-20 फीट की दूरी पर तार लटक रहा था। मृतक की पहचान सरेखा निवासी मनोज पटले के रूप में हुई है।

.

पिकअप वाहन के डाले में बैठकर मनोज पटले अपने घर जा रहे थे। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच लिंगा गांव के पास, पिकअप चालक ने सड़क के गड्ढे से बचने के लिए गाड़ी मोड़ी, इसी दौरान वाहन के डाले में बैठा मनोज सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजन और ग्रामीण अपनी मांग के लेकर सड़क पर बैठे रहे।

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया

युवक की मौत के बाद उसका शव लगभग 5 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने परसवाड़ा बिजली कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर चक्काजाम कर दिया। वे कार्यालय में घुसने का प्रयास भी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी और लामता, परसवाड़ा और बैहर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और ग्रामीण मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विधायक मधु भगत और एसडीएम अर्पित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के डीई लक्ष्मण वल्के ने भी परिजनों से बात की। लंबी बातचीत के बाद, 10 लाख रुपए का मुआवजा, मृतक की पत्नी को आउटसोर्स से नौकरी, लापरवाह बिजली कर्मचारियों को बदलने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए परसवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।



Source link