इंजेक्शन लगने से बच्चे की मौत का दावा: खरगोन में परिजन बोले- दूसरा इंजेक्शन लगते ही बेटे को ठंड लगी, मुंह से झाग छोड़ा – Khargone News

इंजेक्शन लगने से बच्चे की मौत का दावा:  खरगोन में परिजन बोले- दूसरा इंजेक्शन लगते ही बेटे को ठंड लगी, मुंह से झाग छोड़ा – Khargone News


खरगोन जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 4 साल के बच्चे की इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद मौत हो गई। मासूम को बुखार होने पर परिजन डॉक्टर के पास लेकर गए थे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने डॉक्टर और लैब संचालक प

.

घटना बड़वानी जिले के ठीकरी निवासी कालू पंचोली के बेटे दियान की है। कालू पंचोली ने बताया कि उनका बेटा बुखार से पीड़ित था। वे उसे डॉ. राजेश सयदे के क्लीनिक पर लेकर गए। डॉक्टर ने दवाएं लिखीं और प्रथम लैब पर इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी।

दूसरा इंजेक्शन लगाते ही बच्चे ने झाग छोड़ा कालू पंचोली के अनुसार, जैसे ही बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया, उसके शरीर पर खुजली होने लगी और शरीर ठंडा पड़ गया। जब उन्होंने यह बात डॉक्टर को बताई तो डॉक्टर ने एक और इंजेक्शन लगाने को कहा।

दूसरा इंजेक्शन लगते ही बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा और उसे झटके आने लगे। परिजन बच्चे को तुरंत क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भर्ती करने की सलाह दी, लेकिन कुछ ही देर में दियान ने दम तोड़ दिया।

आरोप- इंजेक्शन लगाने में सावधानी नहीं बरती परिजनों ने रोते हुए आरोप लगाया कि अगर पहले इंजेक्शन के बाद ही इलाज में सावधानी बरती जाती तो शायद बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने डॉक्टर और लैब संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में डॉ. राजेश सयदे ने सफाई दी कि बच्चा पहले से ही बीमार था और उसकी रिपोर्ट में निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन परिजनों ने बाहर से लगवाया था।

जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जाएगी। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए इंजेक्शन भी बरामद कर लिए हैं।



Source link