इंदौर में दूसरे हफ्ते में ही मौसम कुछ बदला सा है। दिन का तापमान तीन दिनों से 30 डिग्री के करीब है लेकिन रात का तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। मंगलवार को रात का तापमान 17.6 (-2) डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद बीती रात यह 20 (+4) डिग्री से ज्यादा रहा। इ
.
तापमान में हुई गिरावट
शरद पूर्णिमा के साथ ही शीत ऋतु की शुरुआत हो गई है। मंगलवार रात 9 बजे से ही ठंड महसूस होने लगी थी। बुधवार को भी सुबह 8 बजे तक मौसम में ठंडापन महसूस हो रहा था। अचानक न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री कम होकर 17.6 डिग्री पर आ गया। अक्टूबर की अंतिम रातों में न्यूनतम तापमान इस लेवल पर जाता है, लेकिन इस बार शुरुआत में ही एकदम से गिरावट आ गई है।
बुधवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा। लेकिन आकाश में धुंधलाहट होने से दोपहर बाद धूप हल्की-हल्की आती रही। इस बार बारिश की तरह ठंड भी समय पर आ गई है। इस बार भी ठंड पूरे चार महीने असर दिखाने वाली रह सकती है। हालांकि ठंड को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ आए तो बादल, हल्की बारिश, दिन के तापमान में कुछ इजाफा और उमस भी महसूस हो सकती है।
2 से 3 दिन में मानसून की विदाई
उधर, मौसम विभाग ने 2 से 3 दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई के संकेत दिए हैं। अभी प्रदेश में बारिश होने का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन वजहों से पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हुई है।
25 साल पहले रिकॉर्ड 6.2 डिग्री रहा था न्यूनतम तापमान
इंदौर में भी तीनों मौसम देखने को मिलते हैं। पिछले 10 साल 2015 से 2024 की बात करें, तो दिन में एक बार 36 डिग्री और तीन बार 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह चुका है। रात का टेम्प्रेचर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रात में ठंड का असर बढ़ जाता है। इस महीने इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड है। साल 2013 में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी। पिछले साल 1 इंच पानी गिरा।
इंदौर में 22 अक्टूबर 2000 को दिन का तापमान 37.8 डिग्री तक पहुंच गया था। यह अब तक का रिकॉर्ड है। 25 साल पहले 22 अक्टूबर 1999 को रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही थी। वर्ष 1985 में अक्टूबर महीने में 9 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 9 अक्टूबर 1985 को 6.19 इंच हुई थी।
इंदौर का अक्टूबर का मौसम
| तारीख | दिन का तापमान | रात का तापमान | बारिश (मिमी में) |
| 1 अक्टूबर | 32.2 (-1) | 20.8 (0) | – |
| 2 अक्टूबर | 32.2 (-1) | 23 (+3) | 0.1 |
| 3 अक्टूबर | 32 (-1) | 21.2 (+1) | 114.7 |
| 4 अक्टूबर | 28.8 (-5) | 21.5 (+2) | 0.2 |
| 5 अक्टूबर | 30.5 (-3) | 21.2 (+1) | – |
| 6 अक्टूबर | 29.4 (-4) | 20.2 (0) | – |
| 7 अक्टूबर | 30.0 (-3) | 17.6 (-2) | – |
| 8 अक्टूबर | 30.5 (-3) | 20.4 (+1) | – |