खरगोन के कसरावद में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नाम से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक सचिन यादव शामिल हुए। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और हस्ताक्षर कर लोकतंत्र
.
पूर्व मंत्री ने कहा- सत्ता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
पूर्व मंत्री सचिन यादव ने बताया कि यह अभियान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बिहार से शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता के मताधिकार का सम्मान सुनिश्चित करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जा रहा है कि सत्ता का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व मंत्री सचिन यादव अभियान में पहुंचे
कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।