बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवीन सत्र 2025-2027 के लिए चुनाव प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन जमा करने की आज, 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक अंतिम तिथि है। नामांकनों की जांच कल 10 अक्टूबर को होगी, जबकि 11 अक्टूबर को नाम वा
.
इन लोगों ने किया नामांकन मोहम्मदपुरा स्थित जिला न्यायालय परिसर में निर्वाचन अधिकारी खलील अहमद अंसारी और सह निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता विजय कुमार शाह की उपस्थिति में नामांकन फॉर्म लिए जा रहे हैं। प्रक्रिया के पहले दिन वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष देवताले ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
14 अक्टूबर तक चलेगा मतदान निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, लाइब्रेरियन, तथा वरिष्ठ और कनिष्ठ महिला-पुरुष कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है। मतदान 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान के बाद जिला न्यायालय परिसर में ही मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी।
इस चुनाव में कुल 528 अधिवक्ता मतदान करेंगे। इनमें बुरहानपुर जिला न्यायालय के साथ-साथ नेपानगर और खकनार न्यायालयों में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता भी शामिल हैं।