टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को मसूरी में सम्मानित किया गया।
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नीति आयोग की ‘यूज केस फॉर नीति फॉर स्टेट्स’ परियोजना के तहत टीकमगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने
.
इस परियोजना में सामाजिक विकास की थीम में मध्य प्रदेश के लिए प्रस्तावित टीकमगढ़ मॉडल को देश में तीसरा स्थान मिला। कलेक्टर को नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से सम्मानित किया गया और 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कलेक्टर को सम्मानित किया।
नीति आयोग ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उनके बीच समन्वय स्थापित करने और रिवॉल्विंग फंड का व्यवसायोन्मुखी उपयोग सुनिश्चित करने पर आधारित टीकमगढ़ मॉडल को प्रस्तुत किया था।
इस कार्य में निरंतर निरीक्षण, समूहों की क्षमता विकास, समयबद्ध ऋण वितरण और कर्ज अदायगी पर विशेष ध्यान दिया गया। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप इस मॉडल को सामाजिक विकास श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला।