शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार: जबलपुर साइबर सेल ने ₹32 लाख की ठगी का भंडाफोड़ कर ₹17 लाख लौटाए – Jabalpur News

शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार:  जबलपुर साइबर सेल ने ₹32 लाख की ठगी का भंडाफोड़ कर ₹17 लाख लौटाए – Jabalpur News


शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले साइबर गैंग के मास्टरमाइंड को राज्य साइबर सेल जोन जबलपुर की टीम ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ठगी की रकम अपनी मसाला कंपनी ‘डिमैंटर स्पाइस एंड कंडिमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में

.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सुधाकर तलवारकर 31 वर्ष, निवासी नागपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने सतना निवासी अभिजीत जैन को शेयर ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर विभिन्न खातों में कुल ₹32,28,520 जमा करवा लिए। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपनी मसालों की फर्म के नाम पर करेंट बैंक खाता खुलवाया था, जिसमें ठगी की रकम मंगवाकर तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी ताकि पुलिस तक ट्रैकिंग न पहुंच सके।

राज्य साइबर सेल टी आई भावना तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक नीलम द्विवेदी, आरक्षक अजीत कुमार गौतम व आशीष पटेल की टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया।

राज्य साइबर सेल टीआई भावना तिवारी ने बताया

QuoteImage

तीन माह पहले दर्ज शिकायत के बाद लगातार अकाउंट ट्रेल खंगाली गई। आरोपी के खाते में लगभग ₹4 लाख सीधे आए थे, जबकि बाकी रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की गई थी। इन खातों पर होल्ड लगाया गया है और आगे जांच जारी है। तकनीकी रूप से दक्ष अंकित वर्तमान में नागपुर में एक सैलून चला रहा था, जबकि गुपचुप तरीके से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस को अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश है।

QuoteImage



Source link