थांदला रोड स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
पश्चिम रेलवे द्वारा उज्जैन यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के कारण 11 से 15 अक्टूबर 2025 तक पांच दिनों के लिए कई ट्रेनों को निरस्त, उनके समय में बदलाव और मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस बदलाव से झाबुआ जिले के मेघनगर, थांदला रोड, अमरगढ़ और बामनिया सहित अन्य स
.
इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के समय में परिवर्तन किया गया है और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19340 भोपाल-दाहोद इंटरसिटी एक्सप्रेस (डेमो ट्रेन) का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
ये ट्रेनें 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दाहोद से नागदा और नागदा से दाहोद के रास्ते चलेंगी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ये ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।
- गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर – साईंनगर शिरडी स्पेशल, जो 11 अक्टूबर को बीकानेर से चलेगी, अब सवाई माधोपुर – गुड़ला – सोगरिया – गुना – बीना – निशातपुरा – भोपाल मार्ग से जाएगी।
- गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर को सवाई माधोपुर – गुड़ला – सोगरिया – गुना – बीना – निशातपुरा – भोपाल मार्ग से संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस, 12 और 14 अक्टूबर को बीकानेर से प्रस्थान कर सवाई माधोपुर – गुड़ला – सोगरिया – गुना – बीना – निशातपुरा – भोपाल मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिरडी – बीकानेर स्पेशल, 12 अक्टूबर को साईंनगर शिरडी से चलकर भोपाल – निशातपुरा – बीना – गुना – सोगरिया – गुड़ला – सवाई माधोपुर मार्ग से जाएगी।
- गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर – भगत की कोठी एक्सप्रेस, 13 और 14 अक्टूबर को भोपाल – निशातपुरा – बीना – गुना – सोगरिया – गुड़ला – सवाई माधोपुर मार्ग से संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर – बीकानेर एक्सप्रेस, 11 अक्टूबर को भोपाल – निशातपुरा – बीना – गुना – सोगरिया – गुड़ला – सवाई माधोपुर मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05561 रक्सौल – वटवा स्पेशल, 14 अक्टूबर को दमोह – मालखेड़ी – महादेवखेड़ी – गुना – रुठियाई – सोगरिया – कोटा – नागदा – रतलाम मार्ग से चलेगी।