ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल: रीवा रेफर; मऊगंज में दामाद के घर से लौटते समय हादसा – Mauganj News

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल:  रीवा रेफर; मऊगंज में दामाद के घर से लौटते समय हादसा – Mauganj News



अस्पताल में एडमिट घायल बुजुर्ग।

मऊगंज में ट्रैक्टर ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा शनिवार शाम 4 बजे मऊगंज बायपास पर हुआ।

.

घायल बुजुर्ग की पहचान मऊगंज थाना क्षेत्र के खाढि पतेरी निवासी बेनी कोल के रूप में हुई है। बेनी कोल शनिवार शाम को ग्राम कोठार स्थित अपने दामाद के घर से साइकिल पर अपने घर लौट रहे थे।

मऊगंज बाईपास पर पहुंचते ही ईंट से लदे एक ट्रैक्टर के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। बेनी कोल साइकिल से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे, जिससे सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बेनी कोल को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया।



Source link