पिपरिया में स्वर्णकार समाज ने शनिवार रात महाराज अजमीढ़ देव जयंती समारोह का आयोजन किया। श्रीअजमीढ़ स्वर्णकार उत्थान समिति के देखरेख में न्यू माहेश्वरी भवन में यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें सामाजिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
.
महाराज अजमीढ़ देव जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ अजमीढ़ देव महाराज के पूजन से हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल थीं। उन्होंने उपस्थित सामाजिक लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष मनोज सोनी, कमलेश सोनी, अनिता गोपाल सोनी, पंकज सोनी, साधना अनिल सोनी, दीपक सोनी और जयंती सोनी सहित कई सदस्यों ने सहयोग दिया।