बाइक जलाने, गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार: सतना में 4 माह से था फरार,12 बोर का कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद – Satna News

बाइक जलाने, गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार:  सतना में 4 माह से था फरार,12 बोर का कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद – Satna News



सतना की नागौद पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर फायरिंग और बाइक जलाने की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को चार माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 12 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

.

यह घटना बीते 14 जून की रात को हुई थी, जब प्रांजल सिंह (19), निवासी सुरदहा, थाना जसो, हाल बापूनगर नागौद, अपने घर पर सो रहे थे। देर रात आरोपी देवव्रत उर्फ देवरत सिंह (20), निवासी उमरी, अपने साथियों प्रियांशु सिंह, अक्षत अग्रवाल और नीलेन्द्र सिंह के साथ प्रांजल के घर पहुंचा।

आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज की और बाउंड्री का गेट खोलकर अंदर घुस गए। उन्होंने बाइक और सोफासेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दहशत फैलाने के इरादे से आरोपी देवव्रत ने कट्टे से फायर भी किया।

चार महीने बाद पकड़ाया आरोपी घटना के बाद पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रियांशु सिंह, अक्षत अग्रवाल और नीलेन्द्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, मुख्य आरोपी देवव्रत सिंह फरार चल रहा था। चार महीने की तलाश के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Source link