मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 13 घायल अस्पताल पहुंचे: अशोकनगर में 4 लोगों की हालत गंभीर; मजदूरी करके वापस आ रहे थे सभी – Ashoknagar News

मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 13 घायल अस्पताल पहुंचे:  अशोकनगर में 4 लोगों की हालत गंभीर; मजदूरी करके वापस आ रहे थे सभी – Ashoknagar News


अशोकनगर-आरोन रोड पर एक ऑटो पलटने से 13 मजदूर घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना अखेबर के मोड़ के पास हुई। शनिवार शाम सभी मजदूर ककरूआ गांव से मक्का की फसल की कटाई के बाद अशोकनगर लौट रहे थे।

.

ऑटो में चालक सहित कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। घटना की सूचना 112 पर दी गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों में कुसुम कुशवाहा (40), हल्की कुशवाहा (60), शांति कुशवाहा (40), मानबाई कोरी (45), गुड्डी प्रजापति (55), अंगुरी साहू (45), कला साहू (60), गुड्डी कोरी (61), कृष्णा कोरी (50), श्री बाई सेन (45) और सुनिता कोरी (40) शामिल हैं। ये सभी अशोकनगर के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया।

ऑटो चालक पर तेज वाहन चलाने का आरोप बताया गया है कि ऑटो चालक ककरूआ गांव का निवासी था और वह काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। कुछ लोगों ने चालक पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।



Source link