सागर में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक: 18 डिग्री पहुंचा रात का तापमान; पहाड़ों पर बर्फबारी से हवाओं का रुख बदला – Sagar News

सागर में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक:  18 डिग्री पहुंचा रात का तापमान; पहाड़ों पर बर्फबारी से हवाओं का रुख बदला – Sagar News



मध्यप्रदेश में जहां अभी पूरी तरह से मानसून विदा नहीं हुआ है, वहीं सागर जिले में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड का असर अब साफ नजर आने लगा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापम

.

साफ आसमान, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

शनिवार सुबह से आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली रही। लेकिन जैसे ही शाम ढली, वातावरण में ठंडक घुल गई। रात के समय लोगों को अब कंबल या हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। अब उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश में दाखिल हो रही हैं, जिससे सागर समेत पूरे इलाके में ठंड का असर बढ़ गया है।

तीन दिन पहले तक हुई जोरदार बारिश

गौरतलब है कि तीन दिन पहले तक सागर जिले में जोरदार बारिश हुई थी। रहली, गढ़ाकोटा, देवरी, केसली, मालथौन सहित कई इलाकों में लगातार बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते खेतों में खड़ी और काटी गई सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

फसलों के नुकसान पर सर्वे जारी

बारिश से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने फौरन सर्वे के निर्देश दिए हैं। सर्वे दल अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों की फसल की स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि नुकसान का मुआवजा उन्हें जल्द मिलेगा।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि यदि उत्तर से ठंडी हवाओं का दौर इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले दिनों में सागर में ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि फिलहाल दिन में धूप राहत दे रही है, लेकिन सुबह-शाम और रात के समय ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।



Source link