सिवनी में करवाचौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत: चांद देखकर पति की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना; करवा माता की पढ़ी कथा – Seoni News

सिवनी में करवाचौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत:  चांद देखकर पति की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना; करवा माता की पढ़ी कथा – Seoni News


महिलाएं सामूहिक पूजा-अर्चना कर कथा सुनी।

करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने माता पार्वती सहित पूरे शिव परिवार की आराधना की। करवाचौथ पर्व को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को बाजारों में विशेष उत्साह देखा गया।

.

पर्व के दिन भी महिलाएं पूजन सामग्री, मिठाइयों, साज-सज्जा की वस्तुओं और पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी में व्यस्त रहीं। इससे छोटे व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि हुई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बार करवाचौथ को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहा।

महिलाओं ने करवा माता की कथा पढ़ी

रात में महिलाओं ने करवा माता की कथा पढ़ी, पूजन किया, हवन किया और आरती उतारी। इसके बाद चांद का दीदार कर व्रत खोला। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं।

दिनभर सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। रात को चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। कई महिलाओं ने सामूहिक पूजन कर पति की दीर्घायु के लिए कामना की। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर पूरी रीति-रिवाज के साथ निर्जला व्रत रखा।

दंपती ने एक साथ देखा चांद।

पति के हाथों से पानी पीकर खोला व्रत

इस अवसर पर मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। परंपरानुसार बुजुर्ग महिलाओं से व्रत कथा सुनी गई और बड़ों का आशीर्वाद लिया गया। रात में छतों पर विशेष रौनक दिखाई दी। महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। चांद के दर्शन के बाद छलनी में दीपक जलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया गया। इसके बाद पति का दीदार कर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोला गया।

जिले के धनोरा, घंसौर, लखनादौन, छपारा, बरघाट, कुरई और केवलारी विकास खंडों में भी महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

महिलाएं चांद देखने के बाद पति की आरती उतारी।

महिलाएं चांद देखने के बाद पति की आरती उतारी।



Source link