राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार शाम निवाड़ी में पथ संचलन निकाला गया। इसमें 300 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
.
यह पथ संचलन निवाड़ी के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन और एकरूपता का प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए।
विधायक अनिल जैन ने कहा कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय भूमिका निभाई है। भाजपा नेता राजेश पटेरिया ने इसे ‘राष्ट्र भावना की यात्रा’ बताया और कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में निवाड़ी जैसे छोटे जिलों में भी उत्साह देखने लायक है।
पथ संचलन के समापन पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के बीच एकता और देशभक्ति का संदेश देता है।
इसमें निवाड़ी विधायक अनिल जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पटेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नंद किशोर नापित और अनुराग चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।