शिवपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन: भ्रष्टाचार और विवादित बयान को लेकर भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन किया – Shivpuri News

शिवपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन:  भ्रष्टाचार और विवादित बयान को लेकर भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन किया – Shivpuri News


शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार शाम भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने संयुक्त रूप से माधव चौक पर उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार के आरोपों और बेटियों पर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर किया ग

.

विरोध की तात्कालिक वजह दो दिन पहले निर्दलीय पार्षद राजू गुर्जर के इस्तीफे पर गायत्री शर्मा की टिप्पणी थी। शर्मा ने कहा था कि गुर्जर ने अपनी चार बेटियों की परवरिश के कारण इस्तीफा दिया है। इस बयान ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के पार्षदों में आक्रोश पैदा कर दिया।

इस घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के पार्षद माधव चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने रैली निकाली और फिर नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला जलाया।

भाजपा-कांग्रेस पार्षदों का यह प्रदर्शन शिवपुरी के माधव चौक पर हुआ।

जीतू पटवारी भी उसी समय मौके से गुजर रहे थे संयोगवश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उस समय शिवपुरी के दौरे पर थे। माधव चौक से गुजरते हुए उन्होंने पुतला दहन देखा और भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह घटना मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की झलक है, जहां भाजपा के पार्षद अपनी ही पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने कहा कि गायत्री शर्मा बेटियों का सम्मान करना भूल गई हैं और बेटियां बोझ नहीं, बल्कि अभिमान हैं। वहीं, भाजपा पार्षद विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि गायत्री शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हो चुके हैं, फिर भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

19 पार्षद कलेक्टर को इस्तीफा सौंप चुके उल्लेखनीय है कि लगभग तीन महीने पहले भी भाजपा और कांग्रेस के करीब 18 पार्षदों ने करेरा स्थित बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में शपथ लेकर गायत्री शर्मा को पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद 19 पार्षदों ने कलेक्टर को अपने इस्तीफे भी सौंपे थे, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिली थी।

इस प्रदर्शन में नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास, नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा सहित लगभग 18 पार्षद मौजूद थे। पार्षदों ने स्पष्ट किया है कि जब तक गायत्री शर्मा को उनके पद से नहीं हटाया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।



Source link