शिवराज सिंह चौहान पत्नि के साथ अपना घर आश्रम गए: विदिशा में साधना सिंह के साथ की सेवा, लोगों से संवाद किया – Vidisha News

शिवराज सिंह चौहान पत्नि के साथ अपना घर आश्रम गए:  विदिशा में साधना सिंह के साथ की सेवा, लोगों से संवाद किया – Vidisha News


विदिशा में अपना घर आश्रम की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष सेवा समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। साथ ही विधायक मुकेश टंडन, भाजपा पदाधिकारी और कई अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक

.

दीन-दुखियों की सेवा ईश्वर की सेवा- शिवराज सिंह चौहान

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन परोसा। उन्होंने निवासियों से संवाद किया और उनकी जरूरतों व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपना घर आश्रम मानवता की सच्ची मिसाल है। यह बेसहारा, बीमार और असहाय लोगों को न केवल छत प्रदान करता है, बल्कि परिवार जैसा स्नेह भी देता है। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर की सेवा है।

शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नि के साथ अपना घर पहुंचे

बेसहारा लोगों के लिए केंद्र बना अपना घर

अपना घर आश्रम पिछले दो वर्षों से मंदबुद्धि, बेसहारा और बीमार लोगों के लिए सेवा का केंद्र बना हुआ है। यह आश्रम समाजसेवी विट्ठलदास डांगरा परिवार द्वारा भरतपुर शाखा के सहयोग से उनके पुत्र राजेश डांगरा की स्मृति में विट्ठल नगर में स्थापित किया गया था।

एक रुपए किराया लेकर आश्रय दिया जाता है

यहां जरूरतमंदों को मात्र एक रुपये वार्षिक किराए पर आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में इस आश्रम में 130 लोग रह रहे हैं, जिनकी चिकित्सा, भोजन और रहने की व्यवस्था स्वयंसेवकों और समाजसेवियों की मदद से की जा रही है। पिछले दो वर्षों में, 68 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 5 लोगों का निधन हुआ है। आश्रम का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा के माध्यम से समाज में करुणा और सहयोग का संदेश फैलाना है।



Source link