भोपाल के करीब 50 इलाकों में मंगलवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
.
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अरेरा कॉलोनी, निशातपुरा, नारियलखेड़ा, शाहपुरा, 45 बंगलो, प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, ईदगाह, दानिशकुंज, अमलतास, आम्रपाली, प्रभुनगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ई-3, 4-5, अरेरा कॉलोनी, महादेव टॉवर, पारस सिटी, जीआरपी कॉलोनी, मान सरोवर कॉम्पलेक्स, शंकर नगर, बीडीए कॉम्पलेक्स, 7 नंबर स्टॉप एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्री नगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 45 बंगलो, बेतवा अपॉर्टमेंट, जीटीबी कॉम्पलेक्स, शाहपुरा ए, बी-सी सेक्टर, नाबार्ड कॉलोनी, बाजपेयी नगर एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिशकुंज, विराशा हाइट्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर, मधुवन सिटी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा
- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अमलतास कॉलोनी, चिनारवुड, चूना भट्टी, आम्रपाली एवं आसपास।