मंडला में सवा लाख की अंग्रेजी शराब जब्त: पुलिस को 19 पेटियां मिली, दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा – Mandla News

मंडला में सवा लाख की अंग्रेजी शराब जब्त:  पुलिस को 19 पेटियां मिली, दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा – Mandla News


मंडला में हृदयनगर चौकी पुलिस ने रामनगर क्षेत्र से अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रविवार को की गई।

.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानी महल के पास एक खेत में अवैध शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। मौके से 19 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा लगभग 168 लीटर है। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 1 लाख 24 हजार रुपए आंकी गई है।

सोमवार शाम 7 बजे एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मध निषेध अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Source link