मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फुलवादेवी कांगे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.डी. कांगे कल (मंगलवार) बैतूल पहुंचेंगे। वे तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ दिल्ली से एक प्रतिनिधिमंडल और संस्था के प्र
.
जिला मंत्री रामकिशोर धुर्वे ने बताया कि राजमाता मंगलवार शाम पाढर पहुंचेंगी, जहां वे मेघना होटल में विश्राम करेंगी।
बुधवार, 15 अक्टूबर को वे क्षेत्रीय जनता के आमंत्रण पर ग्राम सितलझिरी में आयोजित सामाजिक परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान क्षेत्र की जनता अपनी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं से राजमाता को अवगत कराएगी। परिचर्चा के बाद वे पुनः पाढर लौटकर मेघना होटल में विश्राम करेंगी।
गुरुवार, 16 अक्टूबर को राजमाता फुलवादेवी कांगे संस्थागत देव पूजा में सम्मिलित होंगी। इसके अतिरिक्त, वे सामाजिक-आर्थिक विषयों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी।
इस प्रवास के दौरान संस्था की राष्ट्रीय और प्रांतीय टीमों के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारी भी राजमाता के स्वागत और आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
