रतलाम के गांव सिमलावदा में सोमवार सुबह दुर्लभ जीव पैंगोलिन दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची, पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लेकर पहुंचे।
.
पैंगोलिन ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे।
बाद में वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया।
यह दुर्लभ जीव पैंगोलिन गांव सिमलावदा में मिला।
किसान को पांच हजार रुपए का इनाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने बताया कि सुबह गांव के दुलेसिंह दायमा ने इस बारे में बताया। रात भर सुरक्षा कर उसे जीव को सुरक्षित रखा। पहली बार में गांव में इस तरह का जीव देखा गया। रात भर ध्यान रखने पर जायसवाल ने ग्रामीण दायमा को 5 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित भी किया।
वन विभाग के रतलाम परिक्षेत्र सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर जाकर जीव को सुरक्षित रेक्स्यू कर वन विभाग कार्यालय में रखा है। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के बाद इसे छोड़ा जाएगा। डांगी के अनुसार उन्होंने भी पहली बार इस तरह का जीव दिखा है, जो कि हलके पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। शाम को भी सिमलावदा समेत आसपास के क्षेत्र में जाकर सर्चिंग की है तो कि और भी इस प्रकार के जीव तो नहीं है।

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों के साथ मौजूद।