राजगढ़ के विधायक कार्यालय में सोमवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक अमर सिंह यादव भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सौं
.
देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना होगा
कार्यक्रम में राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के नारे को केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहने देना चाहिए। इसके लिए सभी को कार्य में जुटना होगा और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना होगा। उन्होंने कहा- भारत कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे लूटने की कोशिश की। आजादी के बाद भारत और हमारे प्रदेश ने जिस गति से उन्नति की है, वह पूरे विश्व में अलग पहचान बना रही है।
कार्यक्रम में आत्म निर्भर भारत का संकल्प लिया
काग्रेंस श्रेय लेना चाहती है डेम तक नही बनाया- अमर सिंह
विधायक यादव ने प्रदेश और जिले में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने मोहनपुरा और कुंडलिया परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सभी योजनाएं जनता की भलाई के लिए की जा रही हैं और अब उनके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस इन योजनाओं को अपना श्रेय लेना चाहती है, जबकि जिले में उनके शासनकाल में सिंचाई के लिए एक भी डेम नहीं बन पाया।
योजनाओं से जनता को जोड़ें
विधायक अमर सिंह यादव ने विधानसभा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि वे अपने मोहल्लों और गांवों में चल रही योजनाओं से लोगों को जोड़ें और उनके सहयोग से भाजपा की लगातार सफलता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा- भाजपा की जीत हर व्यक्ति की मेहनत और सहयोग का नतीजा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने और जनता तक इसके संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया।