क्‍या रोहित-विराट ODI सीरीज के बाद लेंगे विदाई? राजीव शुक्‍ला ने किया साफ

क्‍या रोहित-विराट ODI सीरीज के बाद लेंगे विदाई? राजीव शुक्‍ला ने किया साफ


Last Updated:

India vs Australia: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच सात महीने पहले यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था. रोहित से वनडे की कप्‍तानी भी ले ली गई है. ऐसे में सवाल यह है कि क्‍या दोनों ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कर देंगे.

रोहित विराट ऑस्‍ट्रेलिया दौरे का हिस्‍सा हैं.

नई दिल्‍ली.  जब से ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तभी से इस तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में यह आखिरी दौरा हो सकता है. ऐसा होना लाजमी भी है क्‍योंकि चयनकर्ता पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि विराट और रोहित उनकी वर्ल्‍ड कप 2027 की टीम को लेकर प्राथमिकता में नहीं हैं. हिटमैन की वनडे से कप्‍तानी भी छीन ली गई है. ऐसे में रिटायरमेंट की चर्चाओं पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तरफ से जवाब दिया गया. उन्‍होंने इस दावे को खारिज कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा विराट कोहली और रोहित शर्मा की आखिरी सीरीज होगी.

राजीव शुक्ला ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी से टीम को फायदा होगा. उन्होंने आगे कहा कि संन्यास हमेशा खिलाड़ियों का फैसला होगा, बोर्ड का नहीं. उन्‍होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “वे दोनों बेहतरीन बल्लेबाज हैं. हम उनके रहते ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब होंगे. यह कहना बिल्कुल गलत है कि यह उनकी आखिरी वनडे सीरीज है. यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि उन्हें कब संन्यास लेना है.”

केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं रोहित-विराट
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्‍टूबर से शुरू हो रही है. इस दौरे पर वनडे में शुभमन गिल और टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्‍तानी करेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टीम में एक प्‍लेयर की हैसियत से खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले साल टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद दोनों ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्‍यास ले लिया था. इसी साल दोनों की टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास की खबर भी सामने आई. ऐसे में अब यह दोनों अनुभवी बल्‍लेबाज केवल वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय हैं.

क्‍यों रोहित-विराट से बनाई जा रही दूरी?
टीम मैनेजमेंट का मानना है कि साउथ अफ्रीका की धरती पर जब साल 2027 में 50 ओवरों का वर्ल्‍ड कप होगा तब तक रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे. यही वजह है कि गौतम गंभीर और अजीत अगरकर रोहित और विराट से आगे के बारे में सोच रही है. अगले 50 ओवरों के वर्ल्‍ड कप तक भारत को 20 वनडे मैच खेलने हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ज्‍यादा से ज्‍यादा युवाओं को मौका देना चाहता है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

क्‍या रोहित-विराट ODI सीरीज के बाद लेंगे विदाई? राजीव शुक्‍ला ने किया साफ



Source link