खरगोन में प्राइवेट स्कूलों की क्रिकेट स्पर्धा शुरू: 16 टीमें टी-20 मुकाबले में शामिल, कलेक्टर ने अकादमी का आश्वासन दिया – Khargone News

खरगोन में प्राइवेट स्कूलों की क्रिकेट स्पर्धा शुरू:  16 टीमें टी-20 मुकाबले में शामिल, कलेक्टर ने अकादमी का आश्वासन दिया – Khargone News


खरगोन के स्टेडियम मैदान पर मंगलवार से प्राइवेट स्कूलों की क्रिकेट ट्रॉफी स्पर्धा शुरू हुई। इसमें खरगोन क्षेत्र की 16 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

.

स्पर्धा का उद्घाटन कलेक्टर भव्या मित्तल ने किया। उनके साथ जिला खेल अधिकारी पीवी दुबे, समाजसेवी सरिता महाजन और क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारी मनोज रघुवंशी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने स्कूली बच्चों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर कलेक्टर मित्तल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे इस तरह की गतिविधियों को आगे तक ले जाएंगे।

कलेक्टर ने खेल के लिए जगह की कमी को स्वीकार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मगरिया क्षेत्र में खेल अकादमी के लिए जगह ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्पर्धा 4 दिन चलेगी, जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच 20-20 ओवर के प्रारूप में खेले जा रहे हैं। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए।

देखिए तस्वीरें…



Source link