घंटाघर बाजार बनेगा ‘नो व्हीकल जोन’: हरदा में 17 अक्टूबर से दीपावली तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रास्ता डायवर्ट होगा – Harda News

घंटाघर बाजार बनेगा ‘नो व्हीकल जोन’:  हरदा में 17 अक्टूबर से दीपावली तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रास्ता डायवर्ट होगा – Harda News



हरदा में दीपावली पर्व के दौरान यातायात दबाव को नियंत्रित करने और आम जन की सुविधा लिए यातायात पुलिस ने विशेष योजना लागू की है। इसके तहत घंटाघर बाजार क्षेत्र को 17 अक्टूबर से दीपावली तक ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है।

.

वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा

यातायात थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि इस अवधि में घंटाघर बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के चारपहिया या दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल यात्री ही इस क्षेत्र में आवागमन कर सकेंगे। वाहनों के लिए अस्थायी मार्ग परिवर्तन भी किए गए हैं।

यहां से जा सकेंगे वाहन

खेड़ीपुरा नाका की ओर जाने वाले वाहन जामा मस्जिद – हाजी चौक – शनि मंदिर – खेड़ीपुरा नाका मार्ग से होकर गुजरेंगे। वहीं, खेड़ीपुरा नाका से हरदा शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरसूद वाली गली – जैसानी चौक – गणेश चौक – टाँक चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था रहेगी

बाजार आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए नार्मदेव धर्मशाला परिसर, जामा मस्जिद के सामने का ग्राउंड और शनि मंदिर के पास स्थित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें। साथ ही, यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें ताकि दीपावली पर्व पर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनी रहे।



Source link