3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात बिहार पुलिस CID विभाग में भर्ती और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में बात मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात चीन के ब्रिटानिका इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑफिशियली हिंदी लैंग्वेज पढ़ाने की।
करेंट अफेयर्स
1. मंगोलिया के राष्ट्रपति 4 दिवसीय दौरे पर भारत आए
मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना कल सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। उन्होंने आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

वार्ता के बाद कई समझौता ज्ञापनों पर साइन हुए।
- दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट भी जारी किया गया।
- खुरेलसुख आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति मुर्मू आने वाले गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे।
2. भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू
भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया हिंद-2025 का चौथा संस्करण 13 अक्टूबर को इरविन बैरक, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ।

ये अभ्यास 13 से 26 अक्टूबर तक चलेगा।
- 13 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य टेररिज्म काउंटर ऑपरेशन, डिसीजन मेकिंग और मल्टी नेशनल कॉर्पोरेशन को बढ़ाना है।
- भारतीय सेना के मुताबिक इस साल का एडिशन अर्बन, सेमी-अर्बन अभियानों पर केंद्रित है।
3. रॉकेट स्टारशिप का 11वां टेस्ट कामयाब
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 11वां टेस्ट कामयाब रहा। ये मंगलवार सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया।

इस व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से री-यूजेबल है।
- ये टेस्ट 1 घंटे 6 मिनट का था जिसमें सुपर हैवी बूस्टर की अमेरिका की खाड़ी में वॉटर लैंडिंग कराई गई।
- वहीं स्टारशिप की हिंद महासागर में वॉटर लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट का मकसद भविष्य में रॉकेट को उड़ान भरने वाली जगह पर वापस लाने से जुड़े टेस्ट करना था।
4. मेडागास्कर में GenZ ने सरकार गिराई
मेडागास्कर में 25 सितंबर को GenZ प्रदर्शनकारियों ने पानी और बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

एंटानानारिवो और उत्तरी बंदरगाह शहर एंटसिरानाना में अभी भी कर्फ्यू जारी है।
- इसमें 22 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। इससे देशभर में नाराजगी बढ़ गई।
- इन प्रदर्शनों में ट्रेड यूनियन भी शामिल हो गए, जिसके कारण एंटानानारिवो और अन्य बड़े शहरों में रात के समय कर्फ्यू लागू करना पड़ा।
- संसद में विपक्षी नेता सिटेनी रंद्रियाना सोलोनिको ने बताया कि सेना का प्रदर्शनकारियों को समर्थन मिलने के बाद राष्ट्रपति रविवार को देश छोड़कर भाग गए।
- फिलहाल वे कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
- इस विद्रोह को प्रेरित करने वाले Gen Z प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेट के माध्यम से लामबंदी की और कहा है कि वे नेपाल और श्रीलंका में सरकारों को गिराने वाले अन्य विरोध प्रदर्शनों से प्रेरित हैं।
टॉप जॉब्स
1.बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में आवेदन शुरू
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इनमें पुरुषों के लिए 197 और महिलाओं के लिए 194 पद खाली हैं।

2. बिहार पुलिस CID विभाग में भर्ती
बिहार पुलिस ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.bihar.gov.in जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. चीन के स्कूल में हिंदी लैंग्वेज शुरू
चीन के ब्रिटानिका इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑफिशियली हिंदी लैंग्वेज शुरू की है।

विदेशों में भारतीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के भव्या मेहता के प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने शंघाई में स्कूल की भव्या मेहता को सम्मानित किया है। पहली बार चीन में स्कूल लेवल पर हिंदी पढ़ाई जाएगी।
2. हिजाब पहनने के विवाद को लेकर स्कूल में दो दिन की छुट्टी
केरल के कोच्चि स्थित एक प्राइवेट क्रिश्चियन स्कूल में 8वीं क्लास की स्टूडेंट के हिजाब पहनने को लेकर विवाद बढ़ गया।

स्टूडेंट के माता-पिता ने इसे धार्मिक अधिकार बताया।
हालात बिगड़ने के बाद सेंट रीटा पब्लिक स्कूल पल्लुरुथी ने दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर हेलेना आरसी ने लेटर जारी कर बताया कि एक स्टूडेंट ने यूनिफॉर्म के बजाय हिजाब (सिर पर कपड़ा) पहनकर स्कूल आना शुरू कर दिया था। जब स्कूल मैनेजमेंट ने इसका विरोध कर गेट पर रोका तो स्टूडेंट के माता-पिता ने इसका विरोध किया।
प्रिंसिपल के मुताबिक भीड़ ने स्कूल को घेर लिया। जिसके बाद केरल हाईकोर्ट ने स्कूल और उसके स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रोटेक्शन का निर्देश दिया है। प्रशासन ने फिलहाल स्कूल बंद कर दिया है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...