दतिया कलेक्ट्रेट में महिला ने दी आत्मदाह की धमकी: कलेक्टर की मौजूदगी में घसीटने का VIDEO; विवादित प्लॉट केस को लेकर हंगामा – datia News

दतिया कलेक्ट्रेट में महिला ने दी आत्मदाह की धमकी:  कलेक्टर की मौजूदगी में घसीटने का VIDEO; विवादित प्लॉट केस को लेकर हंगामा – datia News


दतिया में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया जब एक महिला ने अपनी शिकायत के समाधान न होने पर आत्मदाह की धमकी दे दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिला को काबू में किया, लेकिन इसी दौरान महिला को घसीटते हुए ले जाने का

.

मामला बड़ौनी नगर पालिका क्षेत्र के एक विवादित प्लॉट से जुड़ा है। महिला का कहना है कि उसने वर्ष 2019 में उक्त प्लॉट खरीदा था और उसके पास उसकी रजिस्ट्री दस्तावेज मौजूद हैं। वहीं महिला का आरोप है कि नगर पालिका ने उसी प्लॉट का नामांतरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।

घटना के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े स्वयं मौके पर मौजूद थे। वीडियो में कलेक्टर कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, इसमें प्रशासनिक स्तर पर कोई हस्तक्षेप संभव नहीं है।

कलेक्टर स्वप्निल बांखेड़े ने बताया कि महिला की शिकायत पर अब तक चार बार जांच कराई जा चुकी है। संयुक्त कलेक्टर सहित विभिन्न स्तर के अधिकारी मौके पर जाकर तथ्यात्मक जांच कर चुके हैं। जांच में पाया गया कि मामला अदालत में लंबित है, इसलिए प्रशासन को इस पर कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।

देखिए दो तस्वीरें…

पहली तस्वीर में कलेक्टर की मौजूदगी में पुलिस ने महिला को घसीटा।

दूसरी तस्वीर में कलेक्टर महिला से कह रहे हैं कि आप हमें धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।

दूसरी तस्वीर में कलेक्टर महिला से कह रहे हैं कि आप हमें धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।



Source link