घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।
नीमच सिटी में सोमवार रात एक आक्रामक कुत्ते ने दो बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
.
यह घटना कचहरी के समीप हुई। जूना बाजार निवासी अमरदीप उपाध्याय (48), जो अपने घर से बाजार जा रहे थे, उन पर कुत्ते ने चलती बाइक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। अमरदीप को उनके परिजनों द्वारा तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
कुत्ते हमले में घायल पहुंचे अस्पताल।
कुछ देर बाद, उसी स्थान पर नीमच सिटी निवासी अजीम खान (50) भी उसी कुत्ते के हमले का शिकार हुए। कुत्ते ने उन्हें भी चलती बाइक पर काटा, जिससे वे घायल हो गए। अजीम खान को भी तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। नगर पालिका ने कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए दो बार नसबंदी अभियान चलाया है, लेकिन इसके बावजूद उनकी संख्या में कमी नहीं आई है। शहर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।