पहले रिटायरमेंट फिर यू टर्न…,डिकॉक के अलावा इन 3 धुरंधरों ने छोड़ा था क्रिकेट, नाम सुन नहीं होगा भरोसा

पहले रिटायरमेंट फिर यू टर्न…,डिकॉक के अलावा इन 3 धुरंधरों ने छोड़ा था क्रिकेट, नाम सुन नहीं होगा भरोसा


दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने थोड़े समय पहले अपनी रिटारयमेंट से वापसी की थी.  उन्होंने वनडे औक टी20I में वापसी की ऐलान किया था. उन्होंने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेला था. उसके बाद साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए टी20 विश्व कप में उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. अब वह एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए मैदान पर तबाही मचाते दिखेंगे. यह पहली बार नहीं था जब किसी खिलाड़ी ने संन्यास से वापसी की है इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने ऐसा किया है, आइए जानते हैं विस्तार से…

शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साल 1996 में ही वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया था. अपनी दमदार बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए भी वह जाने जाते थे. इसके साथ ही एक चीज के लिए वह और मशहूर थे. वह है संन्यास लेना. उन्होंने अपने करियर में कई बार संन्यास लिया है और उससे यू टर्न भी. 2011 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लिया, फिर 2011 में ही वापिस आ गए.  फिर वह एक बार 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आ गए.

बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स  ने साल 2022 में वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.  उन्होंने इसकी वजह टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना बताया. हालांकि.  साल 2023 वनडे विश्व कप से पहले उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला वापिस लेते हुए टीम में वापसी की.

Add Zee News as a Preferred Source


मोहम्मद आमिर
अपनी तेज गेंदबाजी से कहर ढाने वाले पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर भी ऐसा कर चुके हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ विवादों के चलते ही आमिर ने महज 28 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था. हालांकि वह कुछ सालों बाद टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में वापिस आए. पाकिस्तान में और भी कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने संन्यास के बाद वापिस क्रिकेट खेला है.

ये भी पढ़ें: लंदन से दिल्ली…, 4 महीने बाद वतन लौटे भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मचाएंगे तबाही!



Source link