विदिशा के खामखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान 28 वर्षीय रवि पंथी निवासी लंबाखेड़ी कोटरा के रूप में हुई है। वह अपने पिता और भाई के साथ रहता है।
.
रवि पंथी ड्राइवरी का काम करता है। वह घर पर था। बताया गया कि उसकी एक छोटी बच्ची है और पत्नी गर्भवती है। मंगलवार को किसी पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकलकर खामखेड़ा स्थित पानी की टंकी पर जा चढ़ा।
लोगों ने युवक को टंकी पर देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। खामखेड़ा चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया।
जब काफी समझाइश के बाद भी वह नहीं माना, तो पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों के समझाने पर आखिरकार रवि पंथी लगभग डेढ़ घंटे बाद टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस ने युवक को शांत कराया और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।