बहते पानी से निकालनी पड़ी शव यात्रा: तेज बारिश में टूट गई पुलिया; ठीक कराने जनप्रतिनिधियों से कहा, अब तक नहीं सुधरी – Guna News

बहते पानी से निकालनी पड़ी शव यात्रा:  तेज बारिश में टूट गई पुलिया; ठीक कराने जनप्रतिनिधियों से कहा, अब तक नहीं सुधरी – Guna News



ग्रामीणों में से नाले से अंतिम यात्रा निकालनी पड़ती है।

गुना जिले के चाचौड़ा ब्लॉक के अमृतखेड़ी गांव में टूटी पुलिया के कारण सोमवार को एक शवयात्रा को खेतों और नदी के बहते पानी से होकर निकालना पड़ा। बरसात में गांव की मुख्य पुलिया बह गई थी, जिसके बाद से गांव का संपर्क कटा हुआ है।

.

ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जब पुलिया ठीक नहीं हुई तो सोमवार को रोड़ीलाल मीना के निधन के बाद शवयात्रा में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब सरपंच ने एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।

बरसात में बह गई थी पुलिया ग्रामीणों ईश्वर सिंह, गणपत सिंह, रामचरण और अन्य ने बताया कि बरसात के समय नदी में तेज बहाव आने के कारण पुलिया का एक हिस्सा बह गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिया को दुरुस्त करवाने के लिए गांव के जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया, परन्तु इसके बाद भी पुलिया टूटी हुई अवस्था में है। इस पर आवागमन पूरी तरह बंद है, जिसके कारण ग्रामीणों को हर दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सरपंच बोले- एक हफ्ते में शुरू होगा काम ग्रामीणों के आक्रोश के बाद अब सरपंच ने आश्वासन दिया है। सरपंच ने कहा, “निर्माण हेतु इस्टीमेट बनवा कर तैयार कर लिया है। इंजीनियर द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है। आगामी एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।”



Source link