शहर के मेला परिसर में आयोजित होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को शहर की पवैया धर्मशाला में सकल जैन समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जैन संत उपाध्याय विहसंत सागर महाराज मौजूद रहे।
.
बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर से 14 नवंबर तक शहर के मेला परिसर में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। इसके साथ 15 अक्टूबर को वेदी शुद्धि कार्यक्रम का भी आयोजन मेला परिसर में किया जाएगा। इसके अलावा दीपावली और पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन पवैया धर्मशाला में होगा। इधर बैठक में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि विहसंत सागर महाराज जल्द इटावा के लिए विहार करेंगे। 7 नवंबर को उनको भिंड शहर में मंगल प्रवेश होगा। पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में विशवसाम्य सागर महाराज भी शामिल होंगे।