मैहर में चोरी के 3 आरोपी पकड़ाए: 6 बाइक बरामद, युवक डांडी और गाजन के रहने वाले हैं – Maihar News

मैहर में चोरी के 3 आरोपी पकड़ाए:  6 बाइक बरामद, युवक डांडी और गाजन के रहने वाले हैं – Maihar News


मैहर पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की कुल 6 बाइक बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

.

पुलिस को 13 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध लड़के बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों संदिग्धों को रोका।

जांच में पता चला कि उनकी बाइक चोरी की है। पूछताछ के दौरान, आरोपियों अजय विश्वकर्मा, किशन अग्रवाल और मोहित सिंह ने मैहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

जब्त बाइक ममें हीरो पैशन प्रो (MP 19 MX 7324, MP 19 MJ 8659), हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो एचएफ डीलक्स (MP 19 MN 0487, MP 19 MP 3433) और होंडा साइन (MP 19 NA 9993) शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय विश्वकर्मा (24 वर्ष, निवासी डांडी), किशन अग्रवाल (20 वर्ष, निवासी गाजन) और मोहित सिंह (27 वर्ष, निवासी गाजन) शामिल हैं।



Source link