मोहम्मद शमी की बर्दाश्त सीमा टूटी… ड्रॉप होने पर BCCI पर कसा तंज, कहा-अगर मैं 4 दिन खेल सकता हूं तो..

मोहम्मद शमी की बर्दाश्त सीमा टूटी… ड्रॉप होने पर BCCI पर कसा तंज, कहा-अगर मैं 4 दिन खेल सकता हूं तो..


India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के आगाज में महज 5 दिन का समय बाकी है. लेकिन सेलेक्शन का मु्द्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी का शोर इतना तेज था कि मोहम्मद शमी के ड्रॉप होने के चर्चे फीके पड़ गए. लेकिन अब शमी की बर्दाश्त सीमा टूट चुकी है. उन्होंने मौका पाते ही बीसीसीआई पर तंज कस दिया है. ऑस्ट्रेलिया टूर का हिस्सा मोहम्मद शमी नहीं हैं जबकि वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था.

चैंपियंस ट्रॉफी में थे शमी

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शमी ने पिछली बार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. शमी चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती के साथ टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में शामिल थे. इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया टूर पर शामिल नहीं किया गया. हालांकि, उन्हें रणजी ट्रॉफी की बंगाल टीम में शामिल किया गया है. लेकिन अब शमी ने अपना तर्क देते हुए बीसीसीआई को टारगेट किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले शमी?  

मोहम्मद शमी ने रणजी मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है. चयन मेरे हाथ में नहीं है, अगर फिटनेस का कोई मुद्दा है तो मुझे बंगाल के लिए नहीं खेलना चाहिए. मुझे लगता है कि मुझे इस पर बात करके कोई विवाद खड़ा करने की ज़रूरत नहीं है. अगर मैं चार दिवसीय (रणजी ट्रॉफी) खेल सकता हूं तो मैं 50 ओवरों का क्रिकेट भी खेल सकता हूं.’

ये भी पढे़ं.. जडेजा, जगदीशन, सुदर्शन और कौन.. गंभीर ने दे दिया अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो होगा पत्ता साफ!

मेरा काम मैच खेलना है..

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा काम एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) जाना, तैयारी करना और मैच खेलना है. वो उनकी बात है, उन्हें कौन अपडेट देता है, किसने नहीं दिया. यह मेरी ज़िम्मेदारी नहीं है.’ वर्ल्ड कप 2023 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद शमी इंजर्ड हुए थे जिसके बाद से ही उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में ग्राफ गिरा नजर आया. अब रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा. 



Source link