Last Updated:
Balaghat Public Opinion: हाल ही में महामंडलेश्वर महाराज ने मुस्लिम समुदाय को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वो काफी चर्चा में रहे. आइए जानते हैं इसपर क्या है जनता की राय.
मध्य प्रदेश के मंडला में अल्प प्रवास पर महामंडलेश्वर आत्मानंद गिरि महाराज पहुंचे थे. अब अपने बयान के चलते एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहां है कि जो मुस्लिम समाज अपनी बहन को बहन नहीं मान सका और अपनी ही बहन, मामा-चाचा-दादा की बेटियों से विवाह कर लेता है. वो समाज की किसी बेटी को बहन कैसे मान सकता है. महाराज ने चेताया “भारत की बेटियां सावधान रहें… ये कालनेमी हैं, जो कहते कुछ हैं और करते कुछ और… लव जिहाद के ज़रिए हमारी बेटियों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं. ऐसे में लोकल 18 की टीम ने बालाघाट की जनता से बात की कि आखिर मामला क्या है और जानने की कोशिश की वह इस तरह के बयानों को कैसे देखते हैं.
इस मामले में हमने बालाघाट के रहने वाले अमन मेश्राम से बात की. उनका कहना है कि हमारे देश में बाबा की बातों पर ध्यान देने से भी कई गंभीर मुद्दे हैं. जैसे कि बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसमें वैकेंसी कम फार्म भरने वाले ज्यादा हैं. हाल ही में जहरीले कफ सिरप का मुद्दा है. ऐसे कई तरह के मुद्दे है, जो इससे ज्यादा जरूरी है. बाबाओं की सोच सही नहीं है, हिंदू राष्ट्र बनने से सब ठीक हो जाए ये जरूरी नहीं है. ऐसे में हमारे देश के नागरिकों के लिए जरूरी चीजें ज्यादा मायने रखती है. ऐसे में पहले उनकी चीजें ठीक करना चाहिए और फिर ऐसी बात करना चाहिए.
ऐसा जरूरी नहीं कि बहन से शादी हो
बालाघाट के रहने वाले मकसूद खान ने इस मामले में कहा कि कुछ बाबा ऐसे हो गए है कि वह माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. ऐसा नहीं है कि मुस्लिम समुदाय में ऐसे शादियां होती है. इसमें भी फर्क होता है. बाबा को अपने धर्म और मजहब की बात करनी चाहिए. साथ ही कौमी एकता की बात करनी चाहिए. ये बाबा लोग ही नहीं हर धर्म में कुछ लोग ऐसे ही होते हैं. उनका कहना है कि हम भारतीय हैं, हम संविधान में विश्वास करते हैं. हमारा बालाघाट अमन चैन का शहर है. सब एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने चाहिए.
संत को ऐसे बयान शोभा नहीं देते
बालाघाट के दिलीप शुक्ला बताते हैं कि किसी भी संत को समाज को सुधारने के लिए वक्तव्य देना चाहिए. महामंडलेश्वर जो बयान दे रहे है वह न्यायसंगत नहीं है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें