अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के सूरेल गांव में मंगलवार रात ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद मुंहवाद से शुरू होकर लाठी-डंडों तक पहुंच गया, जिसमें कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक को गंभीर हालत में भोपाल रेफ
.
ट्रैक्टर पार्क करने को लेकर विवाद घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है। एक पक्ष के घायल राजू पुत्र गोपाल सिंह साहू (35 वर्ष) निवासी सूरेल ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा करके दुकान से सामान खरीद रहा था। तभी विजय नामक व्यक्ति आया और ट्रैक्टर हटाने को लेकर उससे विवाद करने लगा। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों में फिर बात बिगड़ गई।
कुल्हाड़ी से किया हमला राजू साहू के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे दूसरे पक्ष के मुसाब सिंह, माखन सिंह, विजय, अनुज यादव और तीन अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में राजू साहू (35 वर्ष), उमेश पुत्र गोपाल साहू (37 वर्ष) और सचिन पुत्र उमेश साहू (17 वर्ष) घायल हुए हैं।
विवाद के बाद लाठी डंडे चले वहीं, दूसरे पक्ष के मुसाब सिंह यादव (50 वर्ष) ने बताया कि उनका भाई विजय ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, जब राजू ने रास्ते में अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था। विजय ने राजू से ट्रैक्टर हटाने को कहा तो राजू ने विवाद करना शुरू कर दिया। मुसाब के मुताबिक, कुछ देर बाद राजू के पक्ष के सभी लोग इकट्ठा होकर आए और उन पर हमला कर दिया।
इस मारपीट में मुसाब सिंह यादव और अनुज घायल हुए हैं। अनुज की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया है। अन्य सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।