इंदौर में मनेगा ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे -2025: “साफ हाथ-सेहत का साथ” अभियान के तहत बच्चों को सिखाएंगे स्वच्छता की अहमियत – Indore News

इंदौर में मनेगा ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे -2025:  “साफ हाथ-सेहत का साथ” अभियान के तहत बच्चों को सिखाएंगे स्वच्छता की अहमियत – Indore News



ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे-2025 के मौके पर “साफ हाथ-सेहत का साथ” थीम के तहत बुधवार को विशेष जागरूकता प्रोग्राम किया जाएगा। ये प्रोग्राम स्लम बस्ती रघुनंदन बाग में होगा। प्रोग्राम में नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव शामिल होंगे।

.

इस मौके पर यूनिसेफ एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित बच्चों और स्थानीय लोगों को हाथ धोने के महत्व के बारे में डिटेल के साथ जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोना बीमारियों से बचाव का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। उन्हें पांच आवश्यक अवसरों पर हाथ धोने की आदत डालने पर जोर दिया जाएगा।

जिसमें भोजन करने से पहले, भोजन बनाने से पहले, शौच के बाद, कचरा छूने के बाद, बच्चों की देखभाल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस प्रोग्राम में बच्चों को हाथ धोने की सही प्रोसेस (हैंड वॉश स्टेप्स) भी बताई जाएगी।



Source link